मधुबनी , जनवरी 25 -- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को मधुबनी के जिला निर्वाचन पदाधिकारी, आनंद शर्मा को चुनाव के दौरान प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन में श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय समारोह में पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने जिले के पदाधिकारियों, कर्मियों,सहयोगी संस्थाओं एवं समस्त जिलेवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान टीमवर्क, समर्पण, नवाचार एवं कर्तव्यनिष्ठा एवं सभी के सहयोग का परिणाम है।
श्री शर्मा ने कहा कि मधुबनी जिले के लिए यह अत्यंत गर्व एवं गौरव का क्षण है कि भारत निर्वाचन आयोग ने 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर प्रशिक्षण एवं क्षमतावर्धन श्रेणी में मधुबनी जिले को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित