नयी दिल्ली , अप्रैल 28 -- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा है कि विभिन्न राज्यों में विधानसभा चुनाव खत्म होने के बाद देश में महंगाई बढ़ने वाली है और बुधवार को मतदान के बाद पेट्रोल-डीज़ल समेत कई जरूरी चीजें महंगी हो सकती हैं।

श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि जब तेल सस्ता था तब सरकार ने मुनाफा कमाया और अब कीमतें बढ़ने का बोझ आम जनता पर डाला जाएगा।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब तेल की कीमतें कम थीं, तब सरकार ने उसका फायदा जनता को देने के बजाय खुद रखा, लेकिन अब कीमतें बढ़ने पर आम लोगों पर महंगाई का भार डाला जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने सरकार पर 'सस्ते में लूट और महंगे में बोझ' डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि आम जनता को लगातार महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित