बीजिंग , फरवरी 02 -- चीन के अधिकारियों ने हत्या, धोखाधड़ी और ड्रग तस्करी के आरोप में मौत की सजा प्राप्त बाई परिवार के आपराधिक समूह के चार सदस्यों को फांसी दे दी है।

चीन सेंट्रल टेलीविज़न ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नवंबर 2025 में शेनझेन शहर की एक अदालत ने बाई परिवार के पांच सदस्यों को मौत की सज़ा सुनाई, जो म्यांमार के सीमावर्ती इलाके में काम कर रहे थे। इनमें से एक की कथित तौर पर पहले ही बीमारी से मौत हो गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित