नयी दिल्ली , अप्रैल 30 -- चीन में भारत के नवनियुक्त राजदूत विक्रम दोराईस्वामी ने कार्यभार ग्रहण करने के लिये गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर अपने पद से संबंधित परिचय पत्र प्राप्त किये।
श्री दोराईस्वामी को चीन में भारत का राजदूत नियुक्त किया गया है।
चीन में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि श्री दोराईस्वामी ने राष्ट्रपति से अपना परिचय पत्र प्राप्त कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित