, Dec. 27 -- बीजिंग, 27 दिसम्बर (वार्ता/शिन्हुआ) चीन ने 2025 में औद्योगिक तकनीकी नवाचारों में महत्वपूर्ण प्रगति हासिल की है। वहां अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) उद्योग का आकार एक ट्रिलियन युआन (करीब 12.78 लाख करोड़ रुपये) से अधिक का हो गया है। यह जानकारी उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में दी गयी।
चीन के उद्योग मंत्रालय के अनुसार, 2025 में बड़े औद्योगिक उद्यमों के कुल मूल्यवर्धन में पिछले वर्ष की तुलना में 5.9 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।
मंत्रालय ने 'एजेंडा 2026' के तहत उभरते और भविष्य के उद्योगों को बढ़ावा देने की योजना तैयार की है। इसमें एआई अनुसंधान के साथ-साथ इंटीग्रेटेड सर्किट, डिस्प्ले टेक्नोलॉजी, एयरोस्पेस, बायोमेडिसिन और 'लो-एल्टीट्यूड इकोनॉमी' जैसे प्रमुख क्षेत्रों के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष जनवरी से नवंबर के बीच उच्च तकनीक और उपकरण निर्माण उद्यमों के मूल्यवर्धन में 9 प्रतिशत से अधिक की शानदार वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित