बीजिंग , मार्च 07 -- चीन ने शुक्रवार को पीला सागर के ऊपर विमानों के बीच हुई मुठभेड़ को लेकर ऑस्ट्रेलिया के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। चीन ने ऑस्ट्रेलिया के तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश करने पर आपत्ति जताते हुए कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि एक ऑस्ट्रेलियाई युद्धपोत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों को लागू करने के बहाने पीला सागर और पूर्वी चीन सागर में चीन के खिलाफ निकट-सीमा टोह के लिए बार-बार नौसैनिक हेलीकॉप्टर भेजे।

प्रवक्ता ने इन कार्रवाइयों को 'निरंतर उकसावे वाली कार्रवाई' करार दिया, जिससे चीन की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा पैदा हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित