सतना , अक्टूबर 25 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले के चित्रकूट से आज ग्यारह दिवसीय रामयात्रा की शुरुआत हुई, जो श्रीलंका तक जाएगी।

बताया जा रहा है कि भगवान श्री राम वनवास के दौरान जहां-जहां से गुजरे थे, वहां से होते हुये यह यात्रा श्रीलंका तक जायेगी।

राज्य के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला और कथा वाचक मुरारी बापू ने हरी झंडी दिखाकर चित्रकूट धाम से इस विशेष ट्रेन को रवाना किया।

आधिकारिक जानकारी के अनुसार रामयात्रा ट्रेन चित्रकूट से चलकर रामेश्वरम तक जायेगी। इसके आगे राम यात्री वायुमार्ग से श्रीलंका पहुंचेंगे। तदुपरांत वे चित्रकूट के सती अनुसुइया आश्रम होते हुये अयोध्या जायेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित