चित्रकूट , अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के कोतवाली कर्वी क्षेत्र में एक दुस्साहिक वारदात में चोरों ने हनुमान मंदिर में सेंधमारी कर लाखों के आभूषण और भगवान की गदा चोरी कर ली।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि ग्राम लोडवारा में बीती रात हनुमान मंदिर में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर से मूर्तियों के चांदी के सात मुकुट, पांच छत्र और दो हनुमान गदा चोरी कर लिए हैं। मंदिर परिसर में तीन कुत्ते भी मृत पाए गए हैं। चोरों द्वारा कुत्तों को जहर देकर मारने की आशंका व्यक्त की गई है।

उन्होने बताया कि चोरों ने दो महीने के अंदर विविध मंदिरों में तीन चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने मंदिर मैं हुई चोरी की एक भी घटना का अभी तक कोई खुलासा नहीं किया है। मंदिर में चोरी की वारदातों से लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित