बांदा , अप्रैल 11 -- उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शनिवार को सभी थानों में समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें चित्रकूट धाम मंडल के मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक ने भी जनसुनवाई कर शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार नगर कोतवाली में मंडलायुक्त अजीत कुमार और पुलिस उप महानिरीक्षक राजेश एस ने जनसुनवाई की। वहीं तिंदवारी थाना क्षेत्र में जिलाधिकारी जे. रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने लोगों की शिकायतें सुनीं। इसके अलावा जिले के सभी थानों में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा जनसुनवाई की गई और संबंधित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश जारी किए गए।

जानकारी के अनुसार समाधान दिवस के दौरान कुल 63 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 27 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों के समाधान के लिए टीमें गठित कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित