नयी दिल्ली , अप्रैल 06 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में सोमवार को जहां चावल की औसत कीमतें बढ़ी, वहीं गेहूं की कीमत लगभग स्थिर रही जबकि चीनी में नरमी की रुख रहा। दालों और खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव देखा गया।

औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 29 रुपये बढ़कर 3,856 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। गेहूं 2,785 रुपये प्रति क्विंटल पर कमोबोश स्थिर रहा। आटे की कीमत सात रुपये प्रति क्विंटल घट गयी।

दाल-दलहनों में उतार-चढ़ाव रहा। मसूर दाल की औसत कीमत 59 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। तुअर दाल 24 रुपये और उड़द दाल 19 रुपये महंगी हुई। मूंग दाल 22 रुपये प्रति क्विंटल नीचे बोली गयी। चना दाल की कीमत लगभग अपरिवर्तित रही।

विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में जून का पाम ऑयल वायदा 27 रिंगिट गिरकर 4,812 रिंगिट प्रति टन पर रहा। मई का अमेरिकी सोया तेल वायदा 68.94 सेंट प्रति पौंड पर स्थिर रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित