नयी दिल्ली , फरवरी 05 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में गुरुवार को चावल के औसत भाव घट गये। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। वहीं, चीनी और दालों में तेजी रही जबकि खाद्य तेलों की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया।
औसत दर्जे के चावल की औसत कीमत दो रुपये घटकर 3,864 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं भी चार रुपये सस्ता हुआ और 2,871 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। वहीं, आटा 11 रुपये महंगा हुआ।
दाल-दलहनों में तेजी रही। तुअर दाल की औसत कीमत 53 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। मूंग दाल में 50 रुपये और मसूर दाल में 38 रुपये की तेजी रही। उड़द दाल 34 रुपये और चना दाल 12 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
विदेशों में मलेशिया के बुरसा मलेशिया डेरिवेटिव एक्सचेंज में पाम ऑयल का अप्रैल वायदा 17 रिंगिट टूटकर 4,208 रिंगिट प्रति टन रह गया। अमेरिकी सोया तेल का मार्च वायदा भी 0.23 प्रतिशत की गिरावट में 55.49 सेंट प्रति पौंड बोला गया।
स्थानीय बाजारों में सोया तेल औसतन 35 रुपये और पाम ऑयल 21 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता हुआ। सरसों तेल की कीमत 20 रुपये और मूंगफली तेल की 10 रुपये गिर गयी। वहीं, वनस्पति 32 रुपये और सूरजमुखी तेल 21 रुपये प्रति क्विंटल मजबूत हुआ।
मीठे के बाजार में आज गुड़ के औसत भाव 30 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गये। चीनी भी 13 रुपये प्रति क्विंटल महंगी हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित