नयी दिल्ली , मार्च 28 -- घरेलू थोक जिंस बाजारों में शनिवार को चावल की औसत कीमत घट गयी। चावल के साथ गेहूं, चीनी और दालों में भी नरमी रही जबकि खाद्य तेलों में उतार-चढ़ाव का रुख देखा गया।
औसत दर्जे के चावल का औसत भाव 10 रुपये गिरकर 3,852 रुपये प्रति क्विंटल रह गया। गेहूं 15 रुपये सस्ता हुआ और 2,797 रुपये प्रति क्विंटल बोला गया। आटे की कीमत चार रुपये बढ़ी।
दाल-दलहनों में नरमी रही। तुअर दाल की औसत कीमत 160 रुपये प्रति क्विंटल टूट गयी। मसूर दाल 90 रुपये और उड़द दाल 56 रुपये सस्ती हुई। चना दाल का भाव 47 रुपये और मूंग दाल का 24 रुपये प्रति क्विंटल गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित