देहरादून , मार्च 28 -- उत्तराखंड पुलिस ने चार धाम यात्रा के सुरक्षित संचालन एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 51 दल नायकों को विभिन्न इकाइयों में स्थानांतरित किया है। इसके साथ ही देहरादून समेत 10 जनपदों में 12 यातायात निरीक्षकों की तैनाती की गई है।
पुलिस मुख्यालय से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार यात्रा के सुगम और सुरक्षित संचालन व प्रदेश में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय ने 12 यातायात निरीक्षकों को देहरादून, हरिद्वार चमोली, उत्तरकाशी, उधम सिंह नगर नैनीताल, चंपावत पिथौरागढ़ ,अल्मोड़ा और गोपेश्वर में तैनाती दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित