श्रीगंगानगर , मार्च 10 -- राजस्थान में बीकानेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक ने नशीले पदार्थों की तस्करी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में लंबे समय से फरार चार वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए मंगलवार को प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज बीकानेर की ओर से जारी वक्तव्य के अनुसार इन चारों वांछित अपराधियों की सूचना देने या उनकी गिरफ्तारी में सहयोग करने वाले व्यक्ति को 50-50 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। ये इन वांछितों में जोबनजीत सिंह, गुरविन्द्र सिंह उर्फ पहलवान सिंह, पवन और बूटा सिंह शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित