भोपाल , जनवरी 29 -- मध्यप्रदेश सरकार ने आज लगभग एक दर्जन से ज्यादा भारतीय पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादलों का आदेश जारी किया, जिसके तहत सबसे अहम वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हरिनारायण चारी मिश्र के स्थान पर वर्ष 2004 के अधिकारी संजय कुमार की भोपाल के नए पुलिस आयुक्त के तौर पर नियुक्ति है।
श्री कुमार अब तक बालाघाट के पुलिस महानिरीक्षक के तौर पर पदस्थ थे। अब उन्हें भोपाल पुलिस आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया गया है।
आज जारी आदेशों के अनुसार विशेष पुलिस महानिदेशक एंटी नक्सल पंकज कुमार श्रीवास्तव अब विशेष पुलिस महानिदेशक सीआईडी बनाए गए हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से कार्यमुक्त अनंत कुमार सिंह प्रबंध् संचालक मप्र वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के तौर पर काम करेंगे। भोपाल देहात के पुलिस महानिरीक्षक अभय सिंह अब पुलिस महानिरीक्षक (योजना) बनाए गए हैं। संजय तिवारी को अब भोपाल देहात पुलिस महानिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
अब तक भोपाल पुलिस आयुक्त रहे श्री मिश्र को अब पुलिस महानिरीक्षक (एससीआरबी) के तौर पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुश्री चैत्रा एन शहडोल की और ललित शाक्यवार बालाघाट के पुलिस महानिरीक्षक बनाए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित