बैतूल , फरवरी 8 -- कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य विधि विवादित बालक और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल सुनील लाटा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपियों को पकड़ा।

घटना 6 फरवरी 2026 की दोपहर करीब 3 बजे की है। फरियादी शेख ईमरान (40), निवासी तिलक वार्ड टिकारी, लल्ली चौक के पास खड़े थे। इसी दौरान सईद बाबा ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। मना करने पर विवाद हो गया। कुछ देर बाद तिलक वार्ड स्थित नम्मू किराना दुकान के पास सईद बाबा अपने बेटों अनस और रूबेल के साथ पहुंचा, जहां आरोपियों ने ईमरान को घेरकर जानलेवा हमला किया। इस दौरान अनस ने ईमरान के पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित