प्रयागराज, फ़रवरी 11 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चाइनीज मंझे पर प्रतिबंध के शासनादेश के बावजूद प्रयागराज में धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है, जिससे लगातार हादसे सामने आ रहे हैं। प्रयागराज में मंगलवार शाम को एक ऐसा ही मामला सामने आया, जब सिविल लाइंस इलाके में निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी महेंद्र सिंह चाइनीज मंझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी आंख के पास गहरी चोट आई है और सात टांके लगाने पड़े।

महेंद्र सिंह कीडगंज थाना क्षेत्र के निवासी हैं। वह एक निजी फाइनेंस कंपनी में फील्ड ऑफिसर के पद पर तैनात हैं और अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के मंडल प्रभारी भी हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार शाम करीब छह बजे वह बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सिविल लाइंस इलाके में अचानक चाइनीज मंझा उनके चेहरे से टकरा गया।इस हादसे में उनकी दोनों आंखों और नाक के ऊपरी हिस्से में गंभीर चोटें आईं। वह लहूलुहान हो गए और किसी तरह बाइक रोककर खुद को संभाला। तब तक मौके पर अन्य राहगीर भी पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित