भरतपुर , मार्च 30 -- राजस्थान में सवाईमाधोपुर जिले में राष्ट्रीय चंबल घड़ियाल अभयारण्य के पाली घाट पर रविवार देर शाम एक 40 वर्ष के मादा कछुए की मौत के बाद सोमवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

वन विभाग के सूत्रों ने बताया कि नारोला घाट के पास गश्ती दल को एक मृत कछुआ मिला। उसका पाली घाट में मौके पर ही पोस्टमार्टम किया गया। प्रारंभिक जांच में उसके अंगों का काम न करना पाया गया। इस पर इसे कछुए की प्राकृतिक मौत का मामला माना जा रहा है। फिर भी उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जायेगा।

सू्त्रों ने बताया कि वन विभाग अभयारण्य में निवासरत कछुओं और अन्य जीवों की सेहत पर नजर बनाए हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित