आगर-मालवा , मार्च 02 -- आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध पीताम्बरा सर्वसिद्ध पीठ मां बगलामुखी मंदिर में 03 मार्च 2026, मंगलवार को पड़ने वाले चन्द्रग्रहण के कारण मंदिर में दर्शन एवं धार्मिक अनुष्ठानों पर प्रतिबंध रहेगा।
प्रबंध समिति द्वारा जारी सूचना के अनुसार चन्द्रग्रहण का सुतक काल प्रातः 6.20 बजे से प्रारंभ होगा। सुतक काल प्रारंभ होते ही मंदिर में दर्शन, हवन-पूजन एवं अन्य अनुष्ठान पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे।
जबकि प्रातः 6.20 बजे से चन्द्रग्रहण की समाप्ति तक गर्भगृह में प्रवेश वर्जित रहेगा तथा इस अवधि में मंदिर के कपाट बंद रखे जाएंगे। वही 04 मार्च को प्रातः 6.00 बजे मंगला आरती के पश्चात मंदिर के कपाट पुनः खोले जाएंगे तथा दर्शन, हवन-पूजन एवं अन्य अनुष्ठान पूर्ववत सुचारू रूप से प्रारंभ हो जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित