चेन्नई , नवंबर 28 -- तमिलनाडु में रामेश्वरम के पास पम्बन पुल पर हवा की गति 58 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज किए जाने के बाद, दक्षिण रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को एक ट्रेन को पूरी तरह से रद्द करने और कई ट्रेनों के प्रस्थान स्टेशन तथा गंतव्य में बदलाव की घोषणा की है।
इसकी जानकारी इस प्रकार दी गयी है1. ट्रेन संख्या -16733- रामेश्वरम - ओखा एक्सप्रेस जो आज 22:30 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, पूरी तरह से -रद्द- कर दी गई है।
2. ट्रेन संख्या -22662- रामेश्वरम - चेन्नई एग्मोर सेथु सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो आज 20:50 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -मंडपम से चलेगी-।
3. ट्रेन संख्या -22662- रामेश्वरम - चेन्नई एग्मोर सेथु सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो कल 20:50 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -रामनाथपुरम से चलेगी-।
4. ट्रेन संख्या -16104- रामेश्वरम - तांबरम एक्सप्रेस जो कल 16:00 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -मंडपम से चलेगी-।
5. ट्रेन संख्या -16344- रामेश्वरम - तिरुवनंतपुरम सेंट्रल अमृता एक्सप्रेस जो कल 13:30 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -रामनाथपुरम से चलेगी-।
6. ट्रेन संख्या -16850- रामेश्वरम - तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस जो कल 15:00 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -मानमदुरै से चलेगी-।
7. ट्रेन संख्या -16752- रामेश्वरम - चेन्नई एग्मोर एक्सप्रेस जो कल 17:50 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -मंडपम से चलेगी-।
8. ट्रेन संख्या -22621- रामेश्वरम - कन्याकुमारी सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो कल 21:15 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -मंडपम से चलेगी-।
9. ट्रेन संख्या -16780- रामेश्वरम - तिरुपति एक्सप्रेस जो आज 16:30 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -मदुरै से चलेगी-।
10. ट्रेन संख्या -56716- रामेश्वरम - मदुरै यात्री जो आज और कल 18:15 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -उचीपुली से चलेगी-।
11. ट्रेन संख्या -56712- रामेश्वरम - मदुरै यात्री जो कल 05:45 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, वह भी -उचीपुली से चलेगी-।
12. ट्रेन संख्या -56714- रामेश्वरम - मदुरै यात्री जो कल 11:40 बजे रामेश्वरम से चलने वाली थी, -उचीपुली से चलेगी-।
13. दक्षिणी रेलवे ने आज और कल विभिन्न स्टेशनों से चलने वाली कई ट्रेनों को -बीच में समाप्त- करने की भी घोषणा की है।
14. ट्रेन संख्या -22614- अयोध्या कैंट - रामेश्वरम एक्सप्रेस जो 26 नवंबर को 23:10 बजे अयोध्या कैंट से चली थी, -मंडपम पर समाप्त होगी-।
15. ट्रेन संख्या -22661- चेन्नई एग्मोर - रामेश्वरम सेथु सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो आज 17:45 बजे चेन्नई एग्मोर से चलने वाली थी, -रामनाथपुरम पर समाप्त होगी-।
16. ट्रेन संख्या -16103- तांबरम - रामेश्वरम एक्सप्रेस जो आज 18:10 बजे तांबरम से चलने वाली थी, -मंडपम पर समाप्त होगी-।
17. ट्रेन संख्या -16751- चेन्नई एग्मोर - रामेश्वरम एक्सप्रेस जो आज 19:15 बजे चेन्नई एग्मोर से चलने वाली थी, -रामनाथपुरम पर समाप्त होगी-।
18. ट्रेन संख्या -16849- तिरुचिरापल्ली - रामेश्वरम एक्सप्रेस जो कल 07:05 बजे तिरुचिरापल्ली से चलने वाली थी, -मानमदुरै पर समाप्त होगी-।
19. ट्रेन संख्या -16343- तिरुवनंतपुरम सेंट्रल - रामेश्वरम अमृता एक्सप्रेस जो आज 20:30 बजे तिरुवनंतपुरम सेंट्रल से चलने वाली थी, -मंडपम पर समाप्त होगी-।
20. ट्रेन संख्या -16779- तिरुपति - रामेश्वरम एक्सप्रेस जो आज 11:55 बजे तिरुपति से चलने वाली थी, -मंडपम पर समाप्त होगी-।
21. ट्रेन संख्या -20849- भुवनेश्वर - रामेश्वरम सुपरफास्ट एक्सप्रेस जो कल 12:10 बजे भुवनेश्वर से चलने वाली थी, -मंडपम पर समाप्त होगी-।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित