मुरैना , अप्रैल 29 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी में नहाने गई एक सात वर्षीय बच्ची मगरमच्छ का शिकार हो गई। घटना चिन्नोनी थाना क्षेत्र के ग्राम वैदपुरा की है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार विजय केवट की दो पुत्रियां रावी उर्फ सखी और राजकुमारी मंगलवार को चंबल नदी में नहाने गई थीं। इसी दौरान नहाते समय मगरमच्छ ने रावी को पकड़ लिया और उसे गहरे पानी में खींच ले गया। घटना के बाद दूसरी बच्ची राजकुमारी ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी।
सूचना मिलते ही परिजन थाना पहुंचे, जिसके बाद पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया। टीम ने नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची का शव बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित