मुरैना , मार्च 06 -- मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के अंबाह अनुभाग स्थित चंबल के बीहड़ों में अचानक भीषण आग लग गई।सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार आग लगने की घटना कल दोपहर की बताई गई है। बताया गया है कि जिले के महुआ थाना क्षेत्र स्थित नयागांव और उसेद के ग्रामीणों ने देखा कि आग की लपटें और उठता हुआ धुंआ दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था। आग गांव की तरफ बढ़ रही थी, ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना महुआ थाना पुलिस को दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और पहले पुलिसकर्मियों में अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन बीहड़ में सूखी फैली खरपतवार में आग तेजी से फैलती जा रही थी। सूचना मिलने पर अंबाह से दमकल पहुंची, लेकिन ऊबड़खाबड़ रास्ते के कारण वह घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद पुलिस और दमकलकर्मियों ने दमकल की पाइप लाइन को जमीन पर डालकर पानी का बहाव आग की ओर मोड़ा। मुश्किल से देर शाम तक आग पर काबू पाया जा सका। आग से किसी किसान की फसल और जनहानि की खबर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित