चंपावत , अप्रैल 03 -- उत्तराखंड में चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के एक गांव में शुक्रवार तड़के भीषण आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बालिक गांव निवासी राजेंद्र बिष्ट अपने पुराने दोमंजिला मकान में सो रहे था जबकि उनका परिवार पास ही नए घर में था। गुरुवार देर रात लगभग 2:30 बजे अचानक घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने बिकराल रूप ले लिया। वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी जिंदा जलकर मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित