चंपावत , फरवरी 08 -- उत्तराखंड के चंपावत जिले के पूर्णागिरी में खाई से एक शव बरामद हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य आपदा प्रबंधन बल (एसडीआरएफ) को पूर्णागिरि मार्ग पर हनुमान चट्टी के समीप खाई में एक शव पड़े होने के संदर्भ में सूचना मिली। उप निरीक्षक दीपक सावंत के नेतृत्व में एसडीआरएफ की एक टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित