चम्पावत , अप्रैल 14 -- उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय का निर्माण किया जायेगा। शासन ने इसके लिए वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चंपावत के टनकपुर में लंबे समय से जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय खोले जाने की मांग की जा रही थी। इसके लिए कई बार शासन से प्रस्ताव भेजा गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष जनहित में यह मांग रखी गई।
उन्होंने इस पर सहमति दे दी थी। प्रशासन कि ओर से इसके बाद प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया। शासन ने इसे स्वीकृति दे दी। इसके लिए Rs.4.78 करोड़ की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
स्वीकृत धनराशि से तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) में जिलाधिकारी चम्पावत के कैम्प कार्यालय एवं आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित