चंडीगढ़ , जनवरी 29 -- चंडीगढ़ में 29 जनवरी को मेयर चुनाव को लेकर मतदान होना है जिसमें मेयर डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए बीजेपी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

आज सुबह करीब 11:00 बजे से हाथ उठाकर मेयर पद के लिए वोटिंग होगी। चंडीगढ़ कांग्रेस के प्रधान एच.एस. लक्की ने कहा कि कांग्रेस 2026 में अकेले मेयर, डिप्टी मेयर और सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए चुनाव लड़ रही है। उन्होंने कहा कि अक्सर जब किसी भी राज्य में चुनाव होते हैं तो हम इंडी गठबंधन की बात करते हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल पहले ही इंडिया गठबंधन से बाहर जा चुके हैं। हम सिर्फ सीट शेयरिंग कर रहे थे, लेकिन चंडीगढ़ में वह भी आम आदमी पार्टी ने नहीं की। अगर चंडीगढ़ का विकास चाहिए, तो हमें भारतीय जनता पार्टी का मेयर नहीं बल्कि किसी अन्य पार्टी का मेयर बनाना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित