चंडीगढ़ , मार्च 27 -- चंडीगढ़ में सुखना लेक पर शुक्रवार से दो दिवसीय एयर शो की शुरू हुआ। इसका प्रदर्शन सुबह साढ़े 10 बजे से 11:45 बजे तक किया जा रहा है। शो देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं और जांच के बाद ही उन्हें अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।
इससे पहले सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी हो रही है, जिससे शो पर असर पड़ सकता है। प्रशासन की ओर से दर्शकों के बैठने की व्यवस्था खुले में की गई है। मौसम विभाग ने चंडीगढ़ और पंजाब के सात जिलों-पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और पटियाला में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
एयर शो में बिना प्री-बुकिंग के एंट्री नहीं मिलेगी। दोनों दिन करीब 10-10 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस दौरान सुखना लेक आम लोगों के लिए बंद कर दी गई है।
आर्मी पब्लिक स्कूल चंडी मंदिर के 2005 बैच के छात्र रहे विंग कमांडर तेजेश्वर सिंह सूर्य किरण एरोबेटिक टीम का हिस्सा हैं और टीम की अगुवाई करेंगे। उनके साथ फ्लाइट लेफ्टिनेंट कमल संधू भी टीम में शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित