चंडीगढ़ , फरवरी 06 -- ) चंडीगढ़ स्थित पंजाब विश्वविद्यालय (पीयू) में आज से तीन दिवसीय रोज़ फेस्टिवल की भव्य शुरुआत हो गई। इस फेस्टिवल का उद्घाटन पंजाब विश्वविद्यालय की योजना रावत द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि यह फेस्टिवल न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि विश्वविद्यालय समुदाय को आपस में जोड़ने का एक सशक्त मंच भी है। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों तक विश्वविद्यालय परिसर रंगों, संगीत, कला और सांस्कृतिक गतिविधियों से गुलज़ार रहेगा।
यह पंजाब विश्वविद्यालय का 15वां रोज़ फेस्टिवल है, जिसे खास तौर पर विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, उनके परिवारों और छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित किया गया है। इस आयोजन में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से जुड़े कर्मचारी अपने परिवारों के साथ भाग ले रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं भी फेस्टिवल की गतिविधियों में उत्साहपूर्वक हिस्सा ले रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित