चंडीगढ़ , अप्रैल 24 -- चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने सेक्टर-29 स्थित ट्रैफिक लाइंस में "ऑब्सट्रक्टिव स्लीप एपनिया का साइलेंट बर्डन" विषय पर एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य ड्राइवरों और ट्रैफिक कर्मियों को नींद से जुड़ी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक करना था।

कार्यशाला का संचालन पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ के ईएनटी विभाग के प्रोफेसर एवं स्लीप लैब के प्रभारी डॉ. संदीप बंसल ने किया। इस दौरान उन्होंने स्लीप एपनिया के कारणों, इसके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों और बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बीमारी अक्सर अनदेखी रह जाती है, लेकिन समय रहते इसका उपचार न किया जाए तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित