चंडीगढ़ , मार्च 28 -- केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सुखना लेक पर चल रहे एयर शो के आज दूसरे और अंतिम दिन भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने आसमान में रोमांचक करतब दिखाये।

टीम ने हवा में डायमंड, वाई और तेजस जैसे आकर्षक फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो के अंत में दो फाइटर जेटों ने आसमान में धुएं से दिल का आकार बनाकर दर्शकों का अभिवादन किया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एयर शो देखने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे। उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और हरियाणा के राज्यपाल असीम कुमार घोष भी मौजूद रहे। एयर शो के बाद सुखना लेक को आज दोपहर बाद दो बजे से आम जनता के लिए खोल दिया जायेगा। यह लेक 26 मार्च से एयर शो के चलते बंद था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित