चंडीगढ़ , मार्च 28 -- चंडीगढ़ के सुखना झील पर चल रहे एयर शो के आज दूसरे और अंतिम दिन भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।

करीब एक घंटे तक चले इस एयर शो में सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम ने आसमान में रोमांचक करतब दिखाए।

टीम ने हवा में डायमंड, वाई और तेजस जैसे आकर्षक फॉर्मेशन बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। शो के अंत में दो लड़ाकू विमानों ने आसमान में धुएं से दिल का आकार बनाकर दर्शकों का अभिवादन किया, जिसके साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

एयर शो देखने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे। उनके साथ चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया और हरियाणा के राज्यपाल भी मौजूद रहे।

एयर शो के बाद सुखना झील को दोपहर दो बजे से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह झील 26 मार्च से एयर शो के चलते बंद थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित