रांची , अप्रैल, 06 -- 16वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप 2026 के छठे दिन सोमवार को दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव , चंडीगढ़ और कर्नाटक ने डिवीजन 'बी' में, जबकि मिजोरम, हरियाणा, ओडिशा और झारखंड ने डिवीजन 'ए' में अपने-अपने मुकाबले जीते।

आज यहां दिन के पहले मुकाबले में, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव ने अपने पूल ए, डिवीजन 'बी' के मुकाबले में तमिलनाडु को 1-0 से हराया। दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव के लिए तीसरे क्वार्टर में अनुष्का गुप्ता ने (41वें) मिनट में विजयी गोल किया।

इसके बाद, चंडीगढ़ ने अपने पूल बी, डिवीजन 'बी' के मुकाबले में हिमाचल को 4-1 से हराया। अनु (7', 14', 52') ने अपने नाम एक और हैट्रिक दर्ज की, जबकि उनकी टीम की साथी रानी राधा (42') ने भी चंडीगढ़ के लिए एक गोल का योगदान दिया। हॉकी हिमाचल के लिए एकमात्र गोल खुशविंदर गिल (44') ने किया।

दिन के तीसरे मैच में, कर्नाटक ने पूल बी, डिवीजन 'बी' के मुकाबले में गुजरात पर 6-1 से शानदार जीत हासिल की। कर्नाटक के लिए गोल करने वालों में के पी सिंचना (20', 52'), एम एम थानिया (2'), एस एम कुसुमांजलि (19'), प्रीति नीलारेड्डी (22') और हुग्गेन्नवर बसम्मा शिवप्पा (26') शामिल थीं, जबकि गुजरात के लिए पार्वतीबेन गामर (31') ने एक गोल किया।

पूल डी, डिवीज़न 'ए' में, मजोरम ने छत्तीसगढ़ पर 2-1 से जीत हासिल की। जीतने वाली टीम के लिए के वनलालपेकी (14', 41') ने दो अहम गोल किए, जबकि छत्तीसगढ़ के लिए मनप्रीत कौर (27') ने एकमात्र गोल किया।

हरियाणा ने पूल सी, डिवीज़न 'ए' के अपने मुकाबले में मणिपुर को 4-2 से हराया। हॉकी हरियाणा के लिए राधिका (12'), दिया (18'), विशाखा (42') और अंतिका (44') ने गोल किए, जबकि मणिपुर के लिए टोंगब्रम रीनू देवी (5') और कप्तान देवी मोइरांगथेम प्रिंजा (6') ने गोल किए।

डिवीजन 'ए' के पूल बी में, ओडिशा ने आंध्र प्रदेश पर 4-0 से शानदार जीत दर्ज की। मैच में गोल करने वालों में स्वीटी कुजूर (7'), प्रिंसेस प्रिया एक्का (32'), दीपिका बागे (49') और अर्चना कुजूर (59') शामिल थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित