लखनऊ/मऊ , नवम्बर 20 -- उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक सुधाकर सिंह का गुरुवार तड़के साढ़े तीन बजे के करीब मेदांता में निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे।
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि श्री सिंह के शरीर के अधिकतर अंगों ने काम करना बंद कर दिया था जिसकी वजह से उनका निधन हो गया। श्री सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर व्याप्त हो गई है।
मेदांता के निदेशक डॉ राकेश कपूर ने बताया कि श्री सिंह को दो दिन पूर्व गम्भीर स्थिति में लाया गया था। उन्हें लिवर सहित कई समस्यायें थी। उन्होंने बताया कि आज तड़के मल्टी आर्गन फेल्योर के चलते उनका निधन हो गया।
पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश सिंह यादव के साथ शिवपाल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने उनके (सुधाकर सिंह) पुत्र सुजीत सिंह से मिले और शोक संतप्त परिवार के लिए संवेदना व्यक्त की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित