चंडीगढ़ , मार्च 06 -- हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को सिरसा लोकसभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव से जुड़ी स्मरणिका का संयुक्त रूप से विमोचन किया।
सांसद खेल महोत्सव का आयोजन 21 से 25 सितंबर 2025 तक किया गया था। राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की खेलों के प्रति समर्पण की भावना और उभरते खिलाड़ियों को बड़ा मंच उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से लगातार सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में खेल भारत में पहली बार केवल पदक या प्रदर्शन तक सीमित नहीं रहे, बल्कि युवा विकास और राष्ट्र निर्माण की राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बने हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित