जिनेवा , अप्रैल 05 -- विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम घेब्रेयेसस ने रविवार को कहा कि ईरान ने अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को सूचित किया है कि आज सुबह बुशहर परमाणु ऊर्जा संयंत्र परिसर के पास एक प्रक्षेपास्त्र गिरा, जो हाल के हफ्तों में इस तरह की चौथी घटना है।

उन्होंने कहा कि ईरान ने आईएईए को यह भी बताया कि प्रक्षेपास्त्र के एक टुकड़े से संयंत्र के सुरक्षा कर्मचारियों में से एक की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित