समस्तीपुर , फरवरी 27 -- ारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को कहा कि घुसपैठियों को भारत में रहने का कोई हक नहीं है। श्री हुसैन ने आज आज यहां "यूनीवार्ता" से बातचीत करते हुए कहा कि बंगलादेशी घुसपैठियों को अपने देश मे रहना चाहिए, क्योंकि हमें भारत के लोगों की सुरक्षा और उनके विकास की चिंता है। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों की चिंता हम क्यों करें।

श्री हुसैन ने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बिहार के सीमावर्ती जिलों का दौरा कर स्वयं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेना यह स्पष्ट करता है कि अब घुसपैठियों की खैर नहीं है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित