सूरत (गुजरात) , दिसंबर 25 -- घुमनहेड़ा राइजर्स अकादमी, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी सोनीपत, एसजीपीसी हॉकी अकादमी, और आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी ने तीसरी हॉकी इंडिया जूनियर पुरुष अकादमी चैंपियनशिप 2025 जोन ए और बी के दूसरे दिन अपने-अपने मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की।
आज यहां पूल डी में, घुमनहेड़ा राइजर्स अकादमी ने राजा करण हॉकी अकादमी को 15-0 से हराया। ताशु ने (19वें, 52वें, 55वें, 58वें) मिनट चार गोल किए, सिद्धार्थ ने (22वें, 35वें, 56वें) मिनट में गोलकर हैट्रिक लगाई, जबकि निशांत ने (16वें, 28वें) मिनट और दुविश ने (58वें, 59वें) मिनट में दो-दो गोल किए। कप्तान युवराज सिंह ने (छठे) मिनट, जय ने (26वें), यश ने (44वें), और कपिल ने (52वें) मिनट में एक-एक गोल किया।
इसी पूल में, प्रीतम सिवाच हॉकी अकादमी, सोनीपत ने भाई बेहलो हॉकी अकादमी पर 8-0 से जीत दर्ज की। निखिल ने (13वें, 31वें, 41वें, 45वें) मिनट में गोल किए, हिमांशु ने (27वें, 51वें) मिनट में गोल किए, जबकि यशमित देसवाल ने (25वें) और आर्यन ने (37वें) मिनट में एक-एक गोल किया।
पूल सी में, एस.जी.पी.सी हॉकी अकादमी ने हॉकी फैमिली बड़खालसा एनसीआर हॉकी सोसाइटी पर 15-1 से शानदार जीत हासिल की। सुखदेव सिंह ने (43वें, 45वें, 49वें, 58वें) मिनट में गोल किए, जबकि दिलजीत सिंह ने (पांचवें, 16वें), महकदीप सिंह ने (20वें, 60वें), जरमनदीप सिंह ने (25वें, 41वें), और इंदरप्रीत सिंह ने (38वें, 53वें) मिनट में दो-दो गोल किए। अर्शदीप सिंह ने (18वें) और सुखराज सिंह ने (59वें) ने एक-एक गोल किया। अनुभव ने (19वें) ने हॉकी फैमिली बड़खालसा एनसीआर हॉकी सोसाइटी के लिए एकमात्र गोल किया।
पूल ए में, आर्मी ब्वायज स्पोर्ट्स कंपनी ने चीमा हॉकी एकेडमी को 6-1 से हराया, जिसमें बारा छितिज ने (पहले, चौथे), वेंकटेश्वर कोलनती राव ने (22वें, 47वें), के.टी. अयप्पा लिनिथ ने (सातवें), और आर.पी. रित्वेश ने (57वें) मिनट में गोल किए। हरमनजोत सिंह ने चीमा हॉकी एकेडमी के लिए एकमात्र गोल किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित