कोटा , जनवरी 21 -- राजस्थान में घुमन्तू समुदाय (विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू) के व्यक्तियों को केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए गुरुवार को नगर निगम कार्यालय में दूसरा शिविर आयोजित किया जाएगा।
आयुक्त ओमप्रकाश मेहरा ने बुधवार को बताया कि विमुक्त, घुमन्तू एवं अर्द्धघुमन्तू समुदाय के लोगों को योजनाओं से लाभान्वित करने के साथ जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र सहित विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के आवेदन निशुल्क ऑनलाइन करने की भी सुविधा मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित