रांची, 14नवंबर(वार्ता) झारखंड में घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा उम्मीदवार सोमेश चंद्र सोरेन ने 18वें राउंड की मतगणना के बाद 34648 मतों की बढ़त हासिल कर ली है।

झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन को 94351 वोट मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन को 59703 और जेएलकेएम प्रत्याशी रामदास मुर्मू को 11330 मिले।

यह मुकाबला इस बार बेहद रोमांचक रहा है। यह उपचुनाव दोनों प्रमुख गठबंधनों एनडीए (भाजपा) और इंडिया गठबंधन ( जेएमएम) के लिए प्रतिष्ठा का विषय बना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित