गोरखपुर , फरवरी 01 -- उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के जंगल कौड़िया थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट पर रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में ऑटो सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऑटो जीरो प्वाइंट के पास पहुंचा ही था कि आगे-पीछे से आ रहे दो ट्रेलरों के बीच वह फंस गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार यात्री अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुचकर उसमे सवार चार लोगों को बाहर निकाला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित