ग्रेटर नोएडा , जनवरी 22 -- उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर युवराज मेहता की मौत के मामले में पुलिस ने बुधवार को मुख्य आरोपी बिल्डर अभय कुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण, जल प्रदूषण और संबंधित विधिक धाराओं के उल्लंघन के आरोप में दूसरी प्राथमिकी दर्ज की।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, लोटस ग्रीन कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और विश टाउन के भागीदार अभय कुमार, संजय कुमार, मनीष कुमार, अचल बोहरा और निर्मल कुमार को इस मामले में नामजद किया गया है। ये सभी आरोपी सेक्टर-150 में आवंटित एक कमर्शियल भूखंड के साझेदार बताए जा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित