जयपुर , फरवरी 03 -- राजस्थान में निदेशालय समेकित बाल सेवाएं (आईसीडीएस) की ओर से ग्रीन अरावली अभियान के तहत राज्य के 63 हजार से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर इस वर्ष दो लाख पौधे लगाये जायेंगे।

निदेशक आईसीडीएस वासुदेव मालावत ने बताया कि विभाग में वृक्षारोपण के संबंध में उपनिदेशक (प्रशिक्षण) बनवारी लाल सिनसिनवार को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित