अलवर , अप्रैल 08 -- राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र के दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे स्थित पिनान रेस्ट एरिया में गौरक्षको ने मंगलवार देर रात पिकअप में तीन ऊंट ले जाते हुए एक तस्कर को पकड़ा है।
गौरक्षक संस्कार सैन ने बताया कि रात में उनकी टीम को सूचना मिली कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे पर पिनान रेस्ट एरिया के समीप तीन ऊंटों को तस्करी के लिए हरियाणा नम्बर पिकअप में ले जा रहा है। इस सूचना पर मौके पर पहुंचे। जहां पिकअप में तीन ऊंटों और तस्करों को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
इस सम्बंध में गौरक्षक टीम के यश शर्मा ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज करवाया है कि दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस वे पर पिनान रेस्ट एरिया के पास मेवात के लिए तीनो ऊंटों को तस्करी के लिए पिकअप में ले जाया जा रहा है। पिकअप चालक से पूछने पर उसने इन ऊंटों को लालसोट दौसा से खरीदकर लाने की बात कही और ऊंटों को नूंह मेवात ले जाया जा रहा था। चालक की पहचान नूंह क्षेत्र के सलम्बर निवासी राजेन्द्र के रूप में हुई है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ओर जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित