गौतमबुद्धनगर , अप्रैल 05 -- उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'ऑपरेशन कन्विक्शन' अभियान के तहत उत्तर प्रदेश के जिला गौतमबुद्धनगर पुलिस ने जघन्य अपराधों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए पुलिस आयुक्त के निर्देशन में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। इस अभियान के अंतर्गत हत्या, पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म, दहेज हत्या, अपहरण, लूट और डकैती जैसे गंभीर अपराधों में आरोपियों को चिन्हित कर न्यायालय में मजबूत पैरवी की जा रही है।
रविवार को पुलिस द्वारा कि गई अब तक की कार्रवाई की जानकारी साझा की करते हुए बताया गया कि, गौतमबुद्धनगर में पुलिस के तीन जोन सभी जोनों में निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित की गई है। साथ ही, मामलों से जुड़े साक्ष्यों और गवाहों को समय पर न्यायालय में प्रस्तुत कर अपराधियों को सख्त सजा दिलाई जा रही है।
गौतमबुद्धनगर पुलिस ने एक जनवरी 2023 से तीन अप्रैल 2026 के बीच अब तक कुल चार हजार पांच सौ उन्चास अभियोगों में प्रभावी पैरवी करते हुए पांच हजार अस्सी अपराधियों को सजा दिलाई है। यह उपलब्धि कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवधि में पुलिस ने विभिन्न जघन्य अपराधों में कार्रवाई करते हुए-पॉक्सो एक्ट: के तहत एक सौ चार अभियोग पंजीकृत कर अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम सजा की पैरवी की गई तथा दुष्कर्म के अभियोग में सोलह,दहेज हत्या के अभियोग में चार,अपहरण के अभियोग में पच्चीस, हत्या के अभियोग बासठ,डकैती के अभियोग में पंद्रह,लूट के अभियोग में तीन सौ तेईस,गिरोहबंद अधिनियम के अभियोग में अठहत्तर,चोरी के अभियोग में एक हजार चार सौ तीन,आर्म्स एक्ट के अभियोग में एक हजार सड़सठ, एवं अन्य अभियोग में एक हजार चार बावन, इन सभी मामलों में सुनवाई के दौरान मजबूत साक्ष्य और प्रभावी पैरवी के चलते दोषियों को सजा दिलाई गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित