नयी दिल्ली/पणजी , फरवरी 11 -- चुनाव आयोग ने गोवा राज्य में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। आयोग ने स्पष्ट किया कि एक जनवरी 2026 को अर्हता तिथि के आधार पर संशोधित मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 21 फरवरी (शनिवार) को किया जाएगा।

चुनाव आयोग की ओर से जारी पत्र में गोवा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) को सूचित किया गया है कि राज्य सरकार की ओर से 10 फरवरी को किये अनुरोध पर सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद आयोग ने अपनी सहमति देते हुये मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि तय की है।

आयोग ने निर्देश दिया है कि इस निर्णय की जानकारी सभी संबंधित पक्षों, विशेषकर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को अवश्य दी जाए, ताकि वे समय रहते आवश्यक आपत्तियां, दावे या सुझाव प्रस्तुत कर सकें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित