रांची , मार्च 26 -- झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो तथा झारखंड ओलम्पिक संघ की वरीय उपाध्यक्ष नेहा महतो से गोवा के पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रकांत बाबू कवलेकर ने आज सेपक टकरा खेल संघ का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद उनके बुकरु, कांके, रांची स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की।
श्री महतो ने उनके अध्यक्ष चुने जाने बधाई और शुभकामनाएं दीं। श्री महतो ने कहा कि सेपक टकरा खेल को बढ़ावा देने के लिए वह व्यक्तिगत रूप से पहल करेंगे। उन्होंने आशा व्यक्त की कि श्री कवलेकर के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद सेपक टकरा को नई पहचान मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित