पणजी , दिसंबर 07 -- गोवा के उत्तरी इलाके आरपोरा के एक नाइट क्लब में हुई दुखद आग दुर्घटना पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री समेत कई गणमान्य व्यक्ति ने गहरा दुख व्यक्त किया।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए 'एक्स' पर लिखा, "उत्तर गोवा में हुए इस दुखद आग हादसे से मैं बहुत दुखी हूँ। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएँ। मैं प्रार्थना करती हूँ कि उन्हें इस कठिन समय में शक्ति मिले और घायल लोग जल्द स्वस्थ हों।"प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस घटना पर पीड़ितों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए 'एक्स' पर लिखा, "आरपोरा में हुआ आग का हादसा बेहद दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजन खोए हैं, उनके प्रति मेरी संवेदनाएँ हैं। मैं कामना करता हूँ कि घायल लोग जल्द से जल्द ठीक हों।" उन्होंने कहा कि इस घटना के बारे में गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत जी से उनकी बात हुई है और उन्होंने स्थिति का जायजा लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित