नयी दिल्ली , दिसम्बर 26 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शनिवार को गोवा, कर्नाटक और झारखंड की चार दिन की यात्रा पर जाएंगी। राष्ट्रपति सचिवालय ने शुक्रवार को बताया कि श्रीमती मुर्मु शनिवार शाम को गोवा के लिए रवाना होंगी।
रविवार को राष्ट्रपति कर्नाटक के कारवाड़ हार्बर से एक पनडुब्बी में समुद्री यात्रा करेंगी।
सोमवार को वह झारखंड के जमशेदपुर में ओल चिकी शताब्दी समारोह में शामिल होंगी। इसी दिन वह राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान , जमशेदपुर के 15वें दीक्षांत समारोह को भी संबोधित करेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित