मुंबई , अप्रैल 02 -- गायिका गोल्डी यादव और अभिनेत्री इशिका टोरिया का भोजपुरी लोकगीत 'लेजी सइयां' रिलीज हो गया है। भोजपुरी लोकगीत 'लेजी सइयां' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत लोकगीत 'लेजी सइयां' के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को गोल्डी यादव ने गाया है। इसके वीडियो में एक्ट्रेस इशिका टोरिया नजर आ रही हैं। इस गाने को गीतकार पिंकू बाबा ने लिखा है, जबकि विनय विनायक ने संगीत दिया है। वीडियो डायरेक्टर आशीष सत्यार्थी, डीओपी संतोष यादव एंड नवीन, कोरियोग्राफर अनुज मौर्या, एडिटर पप्पू वर्मा हैं। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित