गोरखपुर , मार्च 28 -- गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) के संयुक्त कर्मचारी संगठन की नई कार्यकारिणी 2025.26 के गठन हेतु शनिवार को हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार श्रीवास्तव विजयी घोषित हुए।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभय कुमार श्रीवास्तव, जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एवं अरुण सिंह मैदान में थे। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए निर्मल सिंह और दिलीप गुप्ता के बीच मुकाबला हुआ। मंत्री ;महामंत्री पद पर पवन त्रिपाठी एकल प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
कुल 114 मत पड़े जिनमें से अभय कुमार श्रीवास्तव को 78 मत प्राप्त हुए और वे अध्यक्ष पद पर विजयी घोषित किए गए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को 30 मत एवं अरुण सिंह को 6 मत प्राप्त हुए। उपाध्यक्ष पद पर निर्मल सिंह ने 97 मत प्राप्त कर शानदार जीत दर्ज की जबकि दिलीप गुप्ता को 19 मतों से संतोष करना पड़ा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित